फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की बिलों की जलाई प्रतियां

विज्ञापन
सितारगंज में बिजली के बिलों की प्रतियां जलाते पूर्व विधायक नारायण पाल व अन्य। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। जनता कनेक्शन के अत्यधिक बिल आने से लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को पूर्व विधायक नारायण पाल के साथ ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में बढ़ाकर भेजे गए बिलों की प्रतियां जलाईं और एसडीएम को ज्ञापन देकर बिल कम कराने की मांग की। उन्होंने एसडीएम मुक्ता मिश्र को ज्ञापन दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि सितारगंज व शक्तिफार्म के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के जनता कनेक्शन लगे हैं। उनके बिलों में निरंतर बढ़ोतरी की जा रही है। ऊर्जा निगम की गलती से कल तक सौ रुपये का आने वाला बिल अब 20 से 30 हजार रुपये तक भेजा जा रहा है। उन्होंने एसडीएम से बिलों में सुधार कराकर उन्हें कम कराने की मांग की। वहां यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संदीप बावा, नगराध्यक्ष इस्तियाक अंसारी, गुरप्रीत सिंह देओल, प्रभजोत सिंह, जीत सिंह, वसीम मियां, मो. हनीफ, सिंगारा सिंह, शमशेर सिंह, तावीर मलिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें