फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई पर सितारगंज पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 16 Apr 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। 
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिख समुदाय के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सितारगंज पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पुलिस ने एक युवक को बेरहमी से पीटा और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग भी की गई।सितारगंज के धानचौड़ा गांव से आए लोग शनिवार को पहले एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी के नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि गांव के जसवीर सिंह को 12 अप्रैल को सितारगंज पुलिस ने कोतवाली के सामने रोक लिया और उसकी बाइक के कागजात मांगने लगे। बाइक का इंश्योरेंस नहीं था जिस पर पांच सौ रुपये का चालान काटकर बाइक सीज कर दी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक को बाल पकड़कर बुरी तरह पीट दिया और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने युवक को शारीरिक और मानसिक रुपये प्रताड़ित करने के साथ ही धार्मिक भावनाओं का भी अनादर किया है। उन्होंने बेरहमी से पीटने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जसवीर सिंह, हरविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, पूरन सिंह, सुच्चा सिंह, हिम्मत सिंह, बलजीत सिंह, दर्शन सिंह, गुरदयाल सिंह, बलवंत सिंह, दिलीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें