बनबसा (चंपावत)। टनकपुर से सिंगरौली तक चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस के बनबसा में रुकने (स्टापेज बनाने) को लेकर नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू अग्रवाल ने मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने रेलमंत्री समेत रेलवे के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा है।
टनकपुर से प्रातः 8ः35 बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस गंतव्य के लिए चलती है। इसका लौटने का समय दोपहर बाद 3ः15 बजे है। नगर पंचायत अध्यक्षा ने बताया कि स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, एनएचपीसी कर्मियों, सेना छावनी कर्मियों, दो केंद्रीय स्कूलों के कर्मचारियों, कस्टम, इमिग्रेशन चेकपोस्ट, एसएसबी कर्मियों के अलावा नेपाली यात्रियों को त्रिवेणी एक्सप्रेस का लाभ नही मिल पा रहा है। उन्होंने शीघ्र ही बनबसा में इस एक्सप्रेस का स्टापेज बनाने की मांग की है। जिससे लोगों को लाभ मिलेगा साथ ही रेलवे की आय भी बढ़ेगी। कहा कि पहले भी रेलवे के अधिकारियोंं से इस संबंध में पत्राचार किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नही की जा सकी है। संवाद