बाजपुर। किसानों ने धान खरीद लिमिट बढ़ाकर पोर्टल खोलने सहित दो मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अगुवाई में किसान एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान किसानों ने धान खरीद नहीं होने पर पोर्टल की लिमिट बढ़ाने, गन्ना मूल्य पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि चीनी मिल का पेराई सत्र जल्द शुरू किया जाए ताकि किसानों को परेशानी न हो। केंद्रों पर धान की तौल बंद होने से किसान परेशान हैं। प्रदेश सरकार को लिमिट बढ़ानी चाहिए। वहां भाकियू प्रदेश सचिव विजेंद्र डोगरा, विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर, अजीत प्रताप सिंह रंधावा, विचित्र सिंह आदि मौजूद रहे।