फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सहालग में बढ़ गई नए नोटों की मांग, बैंकों में है अभाव

Fri, 21 Nov 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सहलग का सीजन शुरू होते ही नए नोटों की मांग बढ़ गई है। लोग नए नोटों की गड्डी की खातिर बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। सबसे अधिक 10, 20 और 50 के नोटों की मांग के चलते बैंकों में भी किल्लत होने लगी है।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों के अनुसार सहलग के सीजन में शादी विवाह के लिए विशेष रूप से नए नोटों की आपूर्ति नहीं होती बल्कि सामान्य तौर पर ही नोट आते हैं। सहालग में शादी-ब्याह के लिए नए नोटों की मांग बढ़ गई है। लोग अपने प्रियजनों को नए नोटों में गिफ्ट देना पसंद करते हैं। सहलग के दौरान शादी-ब्याह में नेग और शगुन के लिए भी नए नोटों की मांग होती हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में भी नए नोटों की मांग अधिक होती है। बैंकों में नए नोटों की कमी के कारण ग्राहकों को परेशानी हो रही है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि वे आरबीआई से नए नोटों की सप्लाई का इतंजार कर रहे हैं।
एलडीएम चिराग पटेल के अनुसार ग्राहक अपने बैंक से संपर्क कर नोट प्राप्त कर सकते है। हो सके तो इसके लिए कम से कम पांच से छह दिन पहले बैंकों में लोग संपर्क कर लें ताकि उनकी जरूरत पूरी की जा सके।
विज्ञापन

-

आज ही घर में शादी का आयोजन है। नए नोट की 10 गड्डियों की जरूरत के लिए बैंक कर्मियों से कहा था लेकिन पांच ही मिल सकी हैं। कर्मियों ने बाकी अगले दिन मिलने की बात कही है। गुरदीप सिंह, बैंक ग्राहक


. नए गड्डियों का उपयोग शुभ माना जाता है। वे बैंक में गड्डियां लेने गए थे मगर मिल नहीं सकी। बैंक कर्मी दो दिन बाद मिलने की बात गड्डी मिलने की बात कह रहे है। शारदा, बैंक ग्राहक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें