फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल में बेहोश मिली दिल्ली की युवती

Sun, 28 May 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर। 
विज्ञापन
woman
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में शुक्रवार शाम 18 वर्षीय युवती के बेहोशी की हालत में मिली। सिडकुल चौकी पुलिस ने आनन-फानन में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला उत्थान के लिए काम करने वाली संस्था उसका इलाज करा रही है। युवती मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के भिक्यासैंण क्षेत्र की रहने वाली है और हाल में अपने परिजनों के साथ दिल्ली में रहती है। युवती सिडकुुल कैसे पहुंची इस बारे में पुलिस प्रशासन और युवती के परिजन कुछ भी बताने से बच रहे हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम सिडकुल क्षेत्र में एक युवती बेहोश पड़ी थी। किसी ने इसकी सूचना सिडकुल चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर पुलिस ने युवती से पूछताछ की लेकिन वह कुछ खास जानकारी नहीं दे सकी। चौकी पुलिस ने महिला उत्थान के लिए काम करने वाली एक संस्था को युवती सौंप दी।

बताया जा रहा है कि युवती अल्मोड़ा जिले के भिक्यासैंण स्थित नौला गांव की मूल निवासी है और हाल में अपने परिजनों के साथ भजनपुरा दिल्ली में रहती है। कुछ दिन पूर्व वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से अपने पैतृक गांव आई थी लेकिन माता-पिता को बताए बिना ही वहां से लापता हो गई। फिलहाल युवती के परिजन उसके पास पहुंच चुके हैं। युवती भिक्यासैंण से रुद्रपुर आकर कैसे, क्यों बेहोश हुई? इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें