फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से भरी बाल्टी में गिरी डेढ़ साल की बच्ची, मौके पर हुई मौत

Sat, 27 May 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानकमत्ता 
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के आंगन में खेल रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजन सदमे में हैं। शुक्रवार दोपहर के समय नानकसागर बैराज के पास सुनील प्रसाद की बेटी माही आंगन में खेल रही थी।
विज्ञापन


उसके हाथ में साबुन था। अचानक साबुन वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में जा गिरा। साबुन निकालने के प्रयास में माही बाल्टी में जा गिरी। उस समय बच्ची की मां पिंकी रसोई में भोजन बना रही थी।

कुछ देर बाद उसे बच्ची का ख्याल आया तो खोजबीन शुरू की। तभी बाल्टी में औंधे मुंह पड़ी मासूम को देखकर उसकी चीख निकल गई। अफरा-तफरी के बीच परिजन बच्ची को लेकर निजी चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें