फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्राथमिक शिक्षक संघ के डेलीगेटस का चुनाव 20 मई को

Mon, 19 May 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
291 शिक्षक-शिक्षिकाएं मतदाता करेंगे निर्वाचित करेंगे 29 प्रतिनिधि
विज्ञापन




सितारगंज। सितारगंज में 20 मई को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के डेलीगेट्स के चुनाव कराए जाएंगे। शिक्षा विभाग और तदर्थ समिति ने निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन की तैयारी कर ली है। विकासखंड के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के 291 शिक्षक-शिक्षिकाएं 29 शिक्षक डेलिगेट्स का चुनाव करेंगे। ये डेलिगेट्स बाद में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के चुनाव में प्रतिभा करेंगे।



तदर्थ समिति के सदस्य देवेंद्र चौधरी ने बताया कि बीआरसी सितारगंज में एक ही मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। साथ ही, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई है। बताया कि मतदान केंद्र में मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने आदि के इंतजाम किए गए हैं। 20 मई की शाम को ही परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील



सितारगंज। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के डेलिगेट्स के चुनाव की तैयारी को लेकर प्रमुख शिक्षकों ने रविवार को समीक्षा बैठक की। वहां शिक्षकों ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील। शिक्षकों ने बताया कि यह चुनाव उनकी एकजुटता और संगठनात्मक ताकत को प्रदर्शित करता है। वहां पर अजय सिंह क्वीरा, वीरेंद्र सिंह तोमर, रामानंद राणा, सुरेश बाबू राणा, वंदना चौहान, रंजू राणा, दीपा तिवारी, मीना राणा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें