फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलपुरा के जंगल में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
उमेद सिंह बोरा (फाइल फोटो) - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। किलपुरा रेंज में हाथी ने एक व्यक्ति को पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। इस व्यक्ति के साथ पत्ते लेने जंगल जा रहीं महिलाओं ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

चटिया फार्म निवासी उमेद सिंह बोरा (54) पुत्र स्व. तेज सिंह बोरा रविवार सुबह नौ बजे दो महिलाओं के साथ जानवरों के लिए पत्ते लेने किलपुरा रेंज के जंगल में जा रहे थे। इसी बीच पश्चिमी किलपुरा प्लॉट संख्या 14 में चटिया नाले से कुछ दूरी पर हाथी ने उमेद सिंह बोरा पर हमला कर दिया। पीछे चल रहीं महिलाओं ने देखा कि हाथी ने उमेद सिंह को सूंड से लपेटकर पटक दिया। महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हाथी वहां से जा चुका था और मौके पर उमेद सिंह बोरा का शव पड़ा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना किलपुरा रेंज के रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती को दी। रेंजर उप्रेती टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर सूचना उच्चाधिकारियों एवं पुलिस को दी। एसआई कैलाश देव ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक उमेद सिंह बोरा पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उमेद सिंह बोरा अपने पीछे पत्नी लीला देवी एवं पुत्र चंद्र सिंह, महेंद्र सिंह को रोता बिलखता छोड़ गए। उमेद के दोनों बेटे दुबई में प्राइवेट नौकरी करते है। रेंजर उप्रेती ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को आर्थिक सहायता देने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें