फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर से 50 मीटर दूर नहर में मिला मासूम बच्चे का शव

Thu, 01 Feb 2024 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव नरखेड़ा में तीन दिन पहले घर के आंगन से अचानक गायब हुए तीन साल के मासूम बच्चे का शव नहर से बरामद हुआ। मासूम के शव को देख मां बेसुध हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक का शव घर से मात्र पचास मीटर दूर नहर में मिला।
विज्ञापन

बीती 28 जनवरी की दोपहर गांव नरखेड़ा निवासी अजय कुमार का तीन वर्षीय बेटा जय घर के आंगन में खेल रहा था और अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन करने पर उसका कोई पता नहीं चला।
पिता अजय ने कोतवाली में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस पर बालक की तलाश में कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें गठित की गईं।
बुधवार सुबह से कोतवाल नरेश चौहान ने पुलिस टीम के साथ घर के पास केलाखेड़ा माइनर में खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से नहर का पानी निकाल कर जेसीबी मशीन से खोजबीन की।
विज्ञापन

इस दौरान नहर के बीच झाड़ियों में फंसा मासूम बच्चे का शव मिला। सूचना पर यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
मौके पर एसपी अभय सिंह, काशीपुर सीओ अनुषा बडोला ने पड़ताल कराई। पुलिस ने पंचनामा भरकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में बालक की मौत डूबने से होनी बताई गई है। दो भाइयों में जय बड़ा बेटा था। संवाद
विज्ञापन



31जेएनडी12: मानक लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें