फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्सव बने एयर पिस्टल शूटिंग चैंपियन

Thu, 01 Feb 2024 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में शूटिंग विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। प्रथम स्व. विजय वीर सिंह मैमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर उत्सव मलिक चैंपियन बने। शनिवार को मिनरॉ शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था। जिसमें 50 से अधिक शूटरों ने भाग लिया था। बुधवार को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने प्रतियोगिता को फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान एयर पिस्टल शूटिंग में सर्वाधिक 116.9 अंक के साथ उत्सव पहले, 114 अंक के साथ सागर दूसरे और 103.3 अंक के साथ सचिन कौशिक तीसरे स्थान पर रहे। तीनों खिलाड़ियों व प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान महेश नेगी, सुरेश पांडे, हरीश त्रिपाठी, विजेंद्र चौधरी, विजय चौधरी, डॉ. मयंक अग्रवाल, मदन ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें