फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अगेती धान की फसल को हुआ नुकसान

Wed, 01 Oct 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई में करीब एक पखवाड़े बाद बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को पड़ रही प्रचंड गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। उधर पककर खड़ी अगेती धान की फसल खेत में ही गिर गई। इससे कुछ हद तक किसानों को नुकसान हुआ। गनीमत रही कि फिर मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन

सितंबर की शुरूआत में ही हल्की बारिश हुई थी। इसके बाद से चटक धूप व उमस भरी गर्मी लोगों को जीना मुहाल किए हुए थी। सोमवार की देर रात अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और मंगलवार की सुबह बारिश की बूंदे पड़ने लगीं जो सुबह करीब 10 बजे तक धीरे-धीरे पड़ती रहीं। इससे जिले के जसपुर में 19, काशीपुर में 20, बाजपुर 10, गदरपुर में 11, रुद्रपुर में 15, सितारगंज में चार और खटीमा में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बारिश के चलते जिले में बीते 24 घंटे में तापमान करीब पांच डिग्री लुढ़क गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.8 तो न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान 29.0 तो न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ. अभय सक्सेना ने बताया कि सभी ब्लॉकों से नुकसान की रिपोर्ट मंगाई गई है। हालांकि जिले में बहुत बारिश नहीं हुई है। कहीं-कहीं नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें