फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पहले साइबर न्यायालय का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
रुद्रपुर में साइबर न्यायालय के शुभारंभ के दौरान पूजा करते न्यायाधीश व अधिवक्ता। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
ऑनलाइन लेनदेन बढ़ने के साथ ही साइबर ठगी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। लगभग रोज कई लोग इस तरह की घटना के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में साइबर मामलों की सुनवाई के लिए अलग से न्यायालय की जरूरत भी बढ़ गई थी। इसी कड़ी में ऊधमसिंह नगर में उत्तराखंड का पहला साइबर न्यायालय शुरू किया गया।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को हवन और पूजन के साथ प्रदेश के पहले साइबर कोर्ट का शुभारंभ किया गया। न्याय विभाग की इस पहल से जनता की सुविधा बढ़ जाएगी। शनिवार को सुबह नौ बजे से ही मौके पर हवन व पूजन का कार्यक्रम किया गया, जिसमें जिला न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल, अपर जिला न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो रीना नेगी, न्यायिक मजिस्ट्रेट रोहित जोशी, सिविल जज जूनियर डिवीजन कंचन चौधरी, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिवाकर पांडेय, सचिव शिव कुंवर सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रघुवर दत्त जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें