फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से छत से गिरा मैकेनिक, मौत

Sat, 09 Jul 2016 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)। करंट से झटका लगने से छत से गिरे युवक की मौत हो गई। वह यहां अपने मामा के घर रहकर बिजली मैकेनिक का काम करता था। गांव फकलूर कला थाना भोता जिला बरेली निवासी रंजीत कुमार (20) यहां वार्ड तीन चंदनगढ़ निवासी अपने मामा जगदीश विश्वास के घर रहकर बिजली मैकेनिक का कार्य करता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवर रात आनंदखेड़ा के एक गांव में एक व्यक्ति के घर ब्रह्मभोज का कार्यक्रम था। रंजीत ने वहां पंडाल में लाइटें लगाई थी। कार्यक्रम के बाद रंजीत लाइटें खोल रहा था, इस बीच वह करंट की चपेट में आकर सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा। उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें