फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव पर निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
सितारगंज के मुख्य चौराहे पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शिव शक्ति दुर्गा मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 108 महिलाओं ने भाग लिया। सभासद रवि रस्तोगी ने कलश यात्रा का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया।
विज्ञापन

रविवार को शिव शक्ति दुर्गा मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव पर 108 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। पंडित हरीश भट्ट ने मंदिर में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। कोविड-19 को ध्यान में रख भक्तों ने मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन किया। सभासद रवि रस्तोगी ने बताया कि रात नौ से पांच बजे तक जागरण किया जाएगा। सोमवार को दोपहर 12 बजे से भंडारा किया जाएगा।
कलश यात्रा दुर्गा मंदिर वार्ड नं. पांच से होते हुए मोनी बाबा मंदिर पहुंची जहां से महिलाओं ने कलशों में जल भर मंदिर पहुंचकर कलश यात्रा का समापन किया। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने भव्य वेशभूषा पहन यात्रा को आकर्षक बनाया। महिलाओं ने भोलेनाथ और माता रानी के मधुर गीत गाकर मन मोह लिया। इस दौरान संपूर्ण वातावरण भक्ति में लीन हो गया। सरोज रस्तोगी, शीतल, मीना, रूचि, नीलम आदि महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। वहां पंडित बल्लभ दत्त पांडे, महंत दुर्गा प्रसाद, हरीश रस्तोगी, राधेश्याम, प्रिंस, अनिल रस्तोगी, सतीश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें