फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या पर्व पर हजारों संगत ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका

विज्ञापन
अमावस्या पर मेले में पहुंचे लोग। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
अमावस्या पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर दरबार साहिब में मत्था टेका और गुरु का प्रसाद ग्रहण कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर शीश नवाया।
विज्ञापन

शनिवार को श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छेवी पातशाही, गुरुद्वारा दूध वाला कुआं, बाऊली साहिब, अजायब घर के दर्शन कर अपने को धन्य किया। बाबा अलमस्त हाल में धार्मिक दीवान सजाया गया। इसमें प्रसिद्ध रागी, ढांढ़ी, कविसरी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान कर गुरु के बताए मार्ग पर चलने का उपदेश दिया। श्रद्धालुओं के लिए लंगर हाल में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए। श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं ने धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंचकर बाबा बचन सिंह, बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद ग्रहण कर अपने को धन्य किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, महासचिव धन्ना सिंह, पाल सिह, परगट सिंह, महेंद्र सिंह, जरनैल सिंह के अलावा गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह और बलदेव सिंह चीमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें