शांतिपुरी में सड़क पर लगा जमा खुलवाती पुलिस।
- फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। हल्द्वानी रोड पर सड़क के बीचोबीच उपखिनज से लदा डंपर खराब होने से यातायात काफी देर तक बाधित रहा। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे वाहनों में लोग परेशान रहे।
करीब पांच घंटे के बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे शांतिपुरी बैरियर के पास उपखनिज लदा डंपर खराब हो गया। सड़क में डंपर खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। सड़क के दोनों ओर लगनी शुरू हुई वाहनों की कतार तीन से चार किमी लंबी हो गई। सूचना पर पंतनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची।
उन्होंने सड़क पर खड़े डंपर को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इस बीच करीब पांच घंटे वाहन हल्द्वानी मार्ग पर रेंगते ही रहे। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन डंपरों और अन्य भारी वाहनों के खराब होने से जाम की समस्या रहने लगी है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। (संवाद)