फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी देव मूर्तियों से निर्मित हो रही आवश्यक वस्तुएं

विज्ञापन
अभिनेता रवि किशन को स्मृति चिन्ह भेंट करतीं मेघा ठाकुर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
हम अपने घरों में मूर्तियां, फ्रेम आदि वस्तुएं खरीद कर लाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। एक समय बाद मूर्तियों के खराब होने पर उन्हें पेड़ के नीचे रख कर या जल में प्रवाहित कर अपनी जिम्मेदारी से निजात पा लेते हैं। कुछ मूर्तियां जो पीओपी की बनी होती है वह जल में पूरी तरह समाहित नहीं हो पातीं और पेड़ के नीचे रखने पर कुछ दिन बाद वह अपनी जगह से हटकर अन्य स्थानों पर पहुंच जाती हैं। यह देखने में भद्दा लगता है और धार्मिक भावना को भी ठेस पहुंचती है।
विज्ञापन

रुद्रपुर की नव निर्माण संस्था ने एक अभियान चलाया। इसके तहत शहर की सारी मूर्तियां, भगवान के फोटो फ्रेम, पोस्टर आदि को रिसाइकिल कर अन्य तरह की नई वस्तुओं का निर्माण किया जा रहा है। इससे फ्लावर पॉट, क्रॉकरी आइटम्स आदि का निर्माण किया जा रहा है। जल में समाहित होने वाली मिट्टी की मूर्तियों को प्रवाहित भी कर रहे हैं। संस्था की संस्थापक मेघा ठाकुर ने बताया कि इससे पानी में होने वाले प्रदूषण में कमी होगी। बाहर पेड़ के नीचे रखी हुई मूर्तियों के इधर-उधर होने से अच्छा उन्हें सही स्थान मिल रहा है। इससे धार्मिक आस्था को बल मिलेगा।
अभिनेता रवि किशन ने बढ़ाया हौसला
रविवार को बॉलीवुड के अभिनेता रवि किशन रुद्रपुर आए थे। उन्होंने नव निर्माण संस्था की तारीफ करते हुए अपना सहयोग देने की भी बात की। वहीं संस्थापक मेघा ठाकुर ने स्मृतिचिन्ह भेंट कर रवि किशन का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें