फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा भूमन शाह की याद में लगा जोड़ मेला

विज्ञापन
गदरपुर के मजरा गांव में धार्मिक पुस्तकों के साथ गुरुवाणी पाठ करने वाले श्रद्धालु। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
ग्राम झुन्नी मजरा में बाबा भूमन शाह की याद में गुरुद्वारा साहिब में जोड़ मेला आयोजित किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ के भोग के उपरांत सबद कीर्तन, गुरबाणी एवं कथा के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पाठ करने वाले सेवादारों को सम्मानित किया। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मन्नत मानते हुए यथासंभव प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई ने गुरबाणी पाठ करने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क धार्मिक एवं पंजाबी अक्षर ज्ञान की पुस्तकों का वितरण किया। उन्होंने पंजाबी मातृभाषा को सीखने तथा बच्चों को भी सिखाने के लिए कक्षाएं लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बाबा देशराज सिंह, श्यामचंद, अशोक कंबोज, डॉ. देशराज कंबोज, चरणजीत सिंह, संदीप कुमार, टेकचंद कंबोज, मंगत राम, बलदेव सिंह, गुरविंदर सिंह विर्क, निहाल चंद आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें