फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्तमी विहित पूजा के साथ विधिवत दुर्गा पूजा का शुभारंभ

विज्ञापन
दिनेशपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत मां दुर्गा सहित सभी देवी देवताओं के मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद नगर सहित क्षेत्र भर में शक्ति की देवी की विधिवत पूजा शुरू हो गई।
विज्ञापन

सोमवार रात मंदिर परिसर में बनाए गए मंच पर सवेरा ग्रुप की टीम ने संगीतमय धार्मिक प्रस्तुति देकर बांग्ला संस्कृति की छटा बिखेरी। मंगलवार सुबह पूजा महोत्सव के तहत महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर हरि मंदिर स्थित कामना सागर से जल लाकर नवपत्रिका को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्नान कराया। सिंदूर लगाने के बाद उसे मंगल ध्वनि के बीच मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित किया। इसके बाद सभी देवी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
वहीं सोमवार की रात को मंदिर परिसर में बनाए गए रंगमंच पर हरि मंदिर के महंत विवेकानंद महाराज, बालाजी मंदिर के महंत राजेंद्र अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन आदि ने दीप जलाकर छह दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। पहले दिन बांग्ला संगीत अनुष्ठान का आयोजन हुआ। इससे पहले शाम को मंदिर परिसर के सामने स्वीट एंजल ग्रुप के कलाकारों ने धुनची नृत्य प्रस्तुत किया। बुधवार को महाअष्टमी पूजा का आयोजन होगा और रंगमंच पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध हल्द्वानी की नूपुर नृत्य कला केंद्र की टीम के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। संवाद
विज्ञापन

हरिदासपुर और रंपुरा में भी हुए दुर्गा महोत्सव
रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने रंपुरा काली मंदिर और ग्राम हरिदासपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है। यह बुराइयों को त्यागने और अच्छाइयों अपनाने का संदेश देता है। वहां विपिन शर्मा बिट्टू, दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष नंदू वर्मन, अशोक यादव, राजू गुप्ता, अनूप देवनाथ, काले बाबा, राकेश पाल, नरेश तपाली, गोविंद मंडल, देवाशीष आदि रहे। इधर, विधायक ने वार्ड नंबर 25 स्थित सार्वजनिक स्थल पर बाउंड्रीवाल निर्माण एवं शिव शक्ति मंदिर में परिसर के पीछे सार्वजनिक स्थल पर मंदिर में फर्श, बाउंड्रीवाल तथा टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें