फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

षष्ठाधि कल्पारंभ के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
षष्ठाधि कल्पांरभ पूजा और मंगल घट की स्थापना के साथ नगर सहित क्षेत्रभर में शारदीय नवरात्र पर होने वाले श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज हो गया। मंगलवार को सप्तमी के दिन देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूजा का विधिवत शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

सोमवार को पूजा महोत्सव के तहत नगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में मुख्य पुरोहित सुरंजन चक्रवर्ती ने आयोजन समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय सरकार से संकल्प कराया। इसके बाद मंगल ध्वनि के बीच विधि विधान के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर के दक्षिण पूर्व कोण में स्थित कृतिम बेल वृक्ष के नीचे मंगल घट की स्थापना की गई और षष्ठाधि कल्पारभ पूजन में श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। शाम को आमंत्रण अधिवास साथ बोधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नवपत्रिका की पूजा के बाद शक्ति की देवी को पृथ्वी पर आने का आह्वान किया गया।
मंगलवार सुबह नवपत्रिका को गंगाजल से स्नान कराने के बाद उसने मंदिर प्रांगण में स्थापित कर सभी देवी देवताओं में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी के साथ नगर सहित क्षेत्र भर में हो रही आठ स्थानों पर पूजा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ होगा। आयोजकों ने बताया कोविड-19 के मद्देनजर प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार समस्त कार्यक्रम का आयोजन होगा। मंदिर प्रांगण में बनाए गए रंगमंच पर सोमवार की रात को क्षेत्र के सभी मठ, मंदिर के धर्माचार्य व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि संयुक्त रुप से छह दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, लक्ष्मी सरकार, सुनीता मिस्त्री, गीता हालदार, हिमांशु सरकार, दीपांकर राय, नित्यानंद मंडल, काजल राय सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें