श्री शिव-पार्वती मंदिर से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा से पूर्व श्री शिव-पार्वती मंदिर के पुजारी पंडित राजीव गौतम ने विधिवत पूजा-अर्चना की। कलश यात्रा के दौरान महिला सत्संग समिति ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय किया।
कलश यात्रा श्री शिव-पार्वती मंदिर आवास विकास से गूलरभोज रोड, मुख्य मार्ग, सकैनिया रोड स्थित सती मठ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में सती मठ मंदिर में स्थापित की जाने वाली पवित्र मूर्तियों को रखा गया था।
मंदिर कमेटी की कार्यकारिणी के सतीश छाबड़ा, राकेश भुड्डी, रमन छाबड़ा, मनोज गुंबर ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटने के साथ ही मीठे पानी की छबील भी लगाई। वहां वेद बजाज, राजेंद्र पाल सिंह, राजकुमार भुड्डी, विजय सुखीजा, इंद्रजीत डाबर, नवीन खेड़ा, दीपक बेहड़, संदीप चावला, सुरेश नरूला आदि थे। (संवाद)