फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोला शिव मंदिर के महंत बने बाबा समुंद्र गिरि

विज्ञापन
खटीमा के मझोला शिव मंदिर के नवनियुक्त महंत समुंद्र गिरि का माला एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत करते महंत ए - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
ग्राम मझोला प्राचीन शिव मंदिर में 30 साल से सेवा कर रहे 108 वर्षीय महंत बाबा प्रेम गिरि ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। साथ ही श्री पंच आह्वान अखाड़ा के सदस्य बाबा समुंद्र गिरि को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य में शिव मंदिर में दो दिनी कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें नानकमत्ता के महंत महेंद्र सुरेंद्र गिरि, पचौरिया चकरपुर महंत मोहन गिरि, बघोरा महंत धुव्र गिरि, सितारगंज महंत बाबा राम गिरि, नागा बाबा हरी गिरि, डूनी डैम मनोहर नाथ, बिडोरा मझोला राम भरोसे गिरि ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंदिर में शिव की पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा प्रेम गिरि ने मंदिर महंत समुंद्र गिरि को फूल मालाओं एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर उत्तराधिकारी बनाया। इस अवसर पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। वहां ग्राम प्रधान महेंद्र पटेल, परमेश्वरी लाल, भगवान शरण, ठाकुर प्रसाद, जमुना प्रसाद, ओम प्रकाश, बबलू, ऋषिपाल, श्रीपाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें