बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम में संगत।
- फोटो : KASHIPUR
गांव गजरौला स्थित गुरुद्वारा साहिब नानकसर ठाठ में मासिक पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक समागम मनाया गया। समागम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित रहा।
सोमवार को गुरुद्वारा साहिब नानकसर ठाठ में आयोजित विशाल समागम में दूरदराज से पहुंची संगत ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर अरदास की। समागम में पंथ प्रचारक रागी जत्थों ने शबद कीर्तन और गुरुवाणी का गुणगान करके संगत को निहाल किया। बाजपुर से आए कथावाचक भाई हरपाल सिंह खालसा ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने हमेशा जुर्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और मानवता के लिए सरबंश का दान दिया है।
उन्होंने समाज से ऊंच-नीच, जाति, भेदभाव को खत्म कर मानवता की रक्षा की है। पंजाब खुर्द से आए अमरजीत सिंह गालिब वालों के रागी जत्थों, भाई बलविंदर सिंह (बन्नाखेड़ा), भाई गुरदीप सिंह, भाई करनैल सिंह अजाद (केलाखेड़ा), बीबी मंदीप कौर ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के सिखिया पर चलने का उपदेश दिया। गुरुद्वारे के मुख्य सेवादर बाबा प्रताप सिंह जी ने संगत से नाम का सिमरन करने का आह्वान किया। समागम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान अट्टू लंगर बरताया गया। संवाद
बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम में कथा कीर्तन करते रागी जत्थे।- फोटो : KASHIPUR
बाजपुर के नानकसर ठाठ गुरुद्वारा साहिब में सजाए गए दीवान साहिब। संवाद- फोटो : KASHIPUR