एसडीएम, सीओ को मां मनसा देवी का चित्र भेंट करते कमेटी के प्रबंधक।
- फोटो : KASHIPUR
शारदीय नवरात्र में मंगलवार को चैती मंदिर में देवी भक्तों ने देवी के सातवें स्वरूप काल रात्रि की पूजा-अर्चना की। मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने भक्तों को पूजा अर्चना कराई और प्रसाद बांटा। पंडा अग्निहोत्री ने बताया कि देवी का सातवां स्वरूप कालरात्रि है।
देवी का यह स्वरूप काल को जीतने वाला है। देवी के तीन स्वरूप हैं। भक्तों ने चैती मंदिर के अंदर स्थित देवी के मठ में भी पूजा-अर्चना की। पूजा में पूर्व प्रधान आनंद कुमार, आकाश गर्ग, बलराम कुमार शामिल रहे। संवाद
एसडीएम-सीओ ने ली मां मनसा देवी शोभायात्रा की जानकारी
काशीपुर। नगर में बुधवार को मां मनसा देवी की शोभा यात्रा निकलेगी। एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने सीओ एपी कोंडे के साथ मनसा देवी मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रबंधक विकास शर्मा और वहां मौजूद कमेटी के सदस्यों से बुधवार को निकलने वाली शोभायात्रा की जानकारी ली।
विकास शर्मा ने एसडीएम व सीओ को मां मनसा देवी का चित्र भेंट किया और शोभा यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी। वहां जतिन नरुला, विशाल रुहेला, शोभित, राजेंद्र माहेश्वरी, आशीस शर्मा, बंटी अग्निहोत्री, विकास गर्ग, अनुज शर्मा, लक्की शर्मा आदि थे। संवाद
काशीपुर में भगवती के मठ में पूजा करते श्रद्धालु।- फोटो : KASHIPUR