सुल्तानपुर पट्टी में रामध्वज निकालते रामलीला कमेटी के लोग।
- फोटो : KASHIPUR
श्री रामलीला कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को नगर में रामलीला झंडा यात्रा निकाली गई। कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र मौर्य के नेतृत्व में पुराने रामलीला भवन में पंडित दीपक शर्मा ने पूजा-अर्चना कर झंडा यात्रा का शुभारंभ किया।
यात्रा पुराने रामलीला भवन से शुरू होकर जोगेश्वर शिव मंदिर पहुँची। यहां आरती के बाद मुख्य बाजार होते हुए टांडा बंजारा स्थित बुध बाजार रामलीला भवन में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में प्रेम सागर, दुष्यंत मौर्य, राजीव सैनी, शिवकुमार गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, हेमन्त नेगी, जितेंद्र सागर, रामअवतार चन्द्रा, अरविंद सैनी आदि थे।