फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में...

Mon, 13 Jan 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति की ओर से जीआईसी मैदान में आयोजित उत्तरायणी मकर संक्रांति कार्यक्रम में उत्तराखंडी संस्कृति की बयार बही। लालकुआं के छोलिया नर्तकों ने कार्यक्रम में धमाल मचाया।
विज्ञापन

समिति के संरक्षक डाॅ. नवीन चंद उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, बलराम आर्य, पदम सिंह बिष्ट, कार्यक्रम अध्यक्ष पंकज कांडपाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक गोविंद दिगारी और खुशी जोशी दिगारी ने जै भगवती गीत के माध्यम से नंदा राजजात यात्रा की सुंदर प्रस्तुति दी।
उन्होंने ‘तू रुछी मैया तू रुछी’, ‘अल्मोड़ा अंग्रेज आयो’ गीतों से दर्शकों को प्रभावित किया। गोविंद दिगारी के गीत ‘पहाड़ छूटी गो’, ‘लसका कमर बांधा’ और ‘लाली हो, लाली हौसिया’ गीत पर दर्शक झूम उठे। लोक गायिका नीलम गंगोला ने ‘जै भगवती मईया’ और ‘हाय काकड़ी झीलेमा’ सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी। कर्णप्रयाग से आए लोक स्टार विवेक नौटियाल के गीतों का लोगों ने लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में झोड़ा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कर्णप्रयाग में मिसेज उत्तराखंड चुनी गईं गदरपुर निवासी अंजू नैनवाल सती, पर्वतीय समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, बुजुर्ग पुरुष-महिलाओं को सम्मानित किया गया। संचालन राजेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज कांडपाल ने किया। समिति के अध्यक्ष रवींद्र आर्य ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

गुंजन सुखीजा, गुलाम गौस, अनिल सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, काबल सिंह, चंद्रा सिंह जोशी, गीता पपोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें