फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरे रंगा विच में रंग जावा मां...

विज्ञापन
रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर में मां के दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुक्रवार की देर रात माता की चौकी में टी सीरीज कलाकार रितेश मनोचा ने माता की भेंटें व भजन गाकर समां बांधा। उन्होंने तेरे रंगा विच में रंग जावा मां, जे तू बुलावे ते आईये नंगे पैर मां जैस अनेक भक्ति गीत गाए।
विज्ञापन

शनिवार को नवरात्र के चौथे दिन मंदिरों में भक्तों ने स्कंद माता की पूजा अर्चना की। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच भक्तों ने मंदिरों में प्रवेश करने से पहले सैनिटाइज किया। शहर के दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, प्राचीन अटरिया मंदिर, दूधिया मंदिर, नीलकंठ मंदिर, शिव शक्ति आदि मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की। शुक्रवार की देर रात लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री सनातन धर्म युवा मंच की ओर से आयोजित माता की चौकी में कलाकार रितेश मनोजा ने सुंदर प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा मंच के अध्यक्ष विजय विरमानी ने बताया कि रात्रि कर्फ्यू के चलते माता की चौकी शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक ही आयोजित की गई। इसके बाद भक्तों को पंचमेवा का प्रसाद बांटा गया। वहां महामंत्री महेश बब्बर, विजय जग्गा, केवल कृष्ण बत्रा, चंपा जग्गा, अवनी अब्बर, राकेश तनेजा, हरीश अरोरा, सतीश सुखीजा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें