फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री जरीन खान के कार्यक्रम में मची भगदड़

Sat, 03 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
रुद्रपुर में जरीन खान के कार्यक्रम में मची भगदड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 फिल्म अभिनेत्री जरीन खान के शनिवार को मोबाइल कंपनी एप्पल के शोरूम के उद्घाटन पर आने की खबर सुनकर स्थानीय माल सुपरटेक में भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम शाम साढ़े पांच बजे होने के चलते उनके प्रशंसक शाम तीन बजे ही कार्यक्रम स्थल पर उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। लेकिन फिल्म अभिनेत्री साढ़े चार घंटे लेट पहुंची तो लोगों का सब्र टूट गया। जैसे ही साढ़े आठ बजे जरीन कार्यक्रम में पहुंचीं तो भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने शोरूम के शीशे तोड़ डाले। भीड़ के गुस्से को देखते हुए जरीन के बाउंसर उसे वहां से सुरक्षित स्थान पांच सितारा होटल में लेकर चले गए। इससे प्रशंसकों का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन



लोगों के आक्रोश को देखकर स्थानीय स्तर पर तैनात पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया, जिससे भगदड़ मच गई। इसमें करीब 20 से अधिक लोगों को घायल होने का अनुमान है। इस मामले में स्थानीय चौकी प्रभारी एमपी सिंह ने कहा कि उन्हें इतने बड़े कार्यक्रम की कोई भी जानकारी नहीं दी गई। न ही उनसे मदद मांगी गई थी।


। फिल्म अभिनेत्री जरीन खान के प्रशंसकों के हंगामे को सिडकुल पुलिस भांप गई थी। कार्यक्रम आयोजकों ने सिडकुल पुलिस से सुरक्षा की दृष्टि से कोई सहयोग नहीं मांगा था लेकिन भीड़ को देख पुलिस अलर्ट हो गई। जरीन खान के पहुंचने के बाद जैसे ही आठ बजे के बाद भीड़ बेकाबू होना शुरू हुई, पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन



मेरे संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं है, अगर शहर में फिल्म जगत से होई अभिनेता या अभिनेत्री आती है तो इसकी सूचना सबसे पहले स्थानीय पुलिस को दी जाती है, हमारा फर्ज है उनको सुरक्षा देना। प्रशंसक तो आते ही हैं लेकिन उनसे मिलने और मुलाकात का रास्ता तो पुलिस प्रशासन करता है, लेकिन फिल्म अभिनेत्री जरीन खान के कार्यक्रम की कोई सूचना हमें नहीं थी, जैसे ही मुझे पता चला कि माहौल खराब हो रहा है तो हमें सिडकुल चौकी प्रभारी सहित स्थानीय थाना चौकियों को निर्देश किया। शोरूम के मालिक पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

- अनंत शंकर ताकवाले, एसएसपी ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें