फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल में 19 दिन से नहीं हो रहा सीटी स्कैन

Wed, 13 Aug 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएस की बैटरियां खराब होने से आई दिक्कत
विज्ञापन

रुद्रपुर। जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में 19 दिन से सीटी स्कैन नहीं हो रहे हैं। यूपीएस की बैटरियां खराब होने से यह दिक्कत आई है।
जिला अस्पताल में वर्ष 2021 में सीटी स्कैन मशीन लगी थी। बीते 25 जुलाई को मशीन को बिजली की आपूर्ति करने वाले यूपीएस ने काम करना बंद कर दिया। प्रारंभिक जांच में बैटरियों के खराब होने की बात सामने आई है। यूपीएस में 32 बैटरियां लगी हैं। यूपीएस के बगैर मशीन के संचालन में सॉफ्टवेयर क्रैश होने के खतरे को देखते हुए मशीन का संचालन बंद कर दिया गया है। सीटी स्कैन न होने से मरीजों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल या निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोट:
सीटी स्कैन मशीन वारंटी पीरियड में है। मशीन की आपूर्ति करने वाली कंपनी को सूचना देकर खराबी दूर करने के लिए कहा गया है। दो-तीन दिन में खराबी दूर होने की संभावना है। -डाॅ. आरके सिन्हा, पीएमएस जिला अस्पताल, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें