ग्राम देवरिया निवासी कमलनाथ गोस्वामी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका 28 वर्षीय भाई विकेश नाथ गोस्वामी सीआरपीएफ में है और छत्तीसगढ़ में तैनात है। विकेश 5 जनवरी को छुट्टी पर आया था। 16 जनवरी को वह सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर खेलने गया लेकिन लौटा नहीं। परिजनों ने पुलिस को विकेश के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए हैं। पुलिस विकेश की खोजबीन कर रही हैं। ब्यूरो