फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ लोगों को किया निरुद्ध

Thu, 19 Jan 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। पुलिस प्रशासन ने आपराधिक मामलों में में लिप्त एक व्यक्ति को जिला बदर बदर करने के साथ ही 400 लोगों को 107/116 में निरुद्ध किया गया है।

विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था को लेकर इस बार पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। चुनाव में माहौल खराब न हो इसके लिए माहौल खराब करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी के मद्देनजर पुलिस ने दूधिया नगर निवासी बख्शीश सिंह पुत्र कुलदीप सिंह को डीएम के निर्देश पर जिला बदर कर दिया है। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़े करीब 400 लोगों को धारा 107/116 में निरुद्ध किया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी चिंहित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने व आचार संहिता को प्रभावी बनाने को प्रशासन तेजी से जुटा है। पुलिस के द्वारा संदिग्धों पर पाबंदी की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लाइसेंसी असलहों को जमा कराने का काम भी जोरों से चल है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनोज रतुड़ी ने बताया कि क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। 30 मामलों में वांछितों के अलावा क्षेत्रभर के 176 लोगों को पाबंद किया गया है। इसमें से 66 लोगों पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में 244 लाइसेंसी असलहे है। इनमें से 190 असलहे जमा हो चुके है। उन्होंने बाकी शस्त्रधारियों को 20 जनवरी तक असलहे जमा करने की चेतावनी देते हुए कहा कि इस अवधि में शस्त्र जमा नहीं करने वाले शस्त्रधारियों के खिलाफ निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें