फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेंटेनेंस के नाम करोड़ों वसूले, फिर भी सिडकुल की सड़कों पर गंदगी के ढेर

Sat, 14 Mar 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों गंदगी और बदबू से हालात खराब हो गए हैं। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर और नालियों के जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। खासतौर पर सेक्टर-11, एक, दो ,तीन, चार और सिटी पार्क सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है।हैरानी की बात यह है कि सिडकुल क्षेत्र की कंपनियां नियमित रूप से मेंटेनेंस चार्ज जमा कर रही हैं इसके बावजूद साफ-सफाई और सड़क व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा है। जानकारी के अनुसार सिडकुल में 460 से अधिक कंपनियां संचालित हैं और उनसे मेंटेनेंस शुल्क के नाम पर सालाना करीब सात करोड़ रुपये वसूले जाते हैं। इसके बाद भी सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था लचर बनी हुई है।
विज्ञापन

उद्यमियों का कहना है कि कई जगहों पर कचरा कई दिनों तक नहीं उठाया जाता। नालियां जाम होने के कारण बदबू फैलती रहती है और आसपास का वातावरण प्रदूषित हो जाता है। इससे न केवल उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी होती है बल्कि औद्योगिक क्षेत्र की छवि भी प्रभावित हो रही है।
कर्मचारियों के अनुसार रोजाना हजारों लोग सिडकुल क्षेत्र में काम करने आते हैं। लेकिन गंदगी और बदबू के कारण उन्हें रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन

कर्मचारियों और उद्योगों से जुड़े लोगों का कहना है कि कई बार छोटे वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। उद्यमियों ने संबंधित विभाग से नियमित सफाई, नालियों की मरम्मत और सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब कंपनियों से हर साल करोड़ों रुपये मेंटेनेंस के नाम पर लिए जा रहे हैं, तो बुनियादी सुविधाएं भी उसी स्तर की होनी चाहिए।

कोट
उद्यमी कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं शिकायत हम कंपनियां नियमित रूप से मेंटेनेंस शुल्क देते हैं लेकिन जमीन पर व्यवस्था दिखाई नहीं देती। सेक्टर-11 और सिटी पार्क सड़क पर कचरा और गंदगी कई-कई दिनों तक पड़ी रहती है। इसके अलावा सेक्टर एक, दो, तीन और चार की सड़कें बहुत बदहाल हैं। - अमित सिंह राठौर, उद्यमी, सिडकुल क्षेत्र



- रोजाना हजारों लोग यहां काम करने आते हैं। कई जगह नालियां जाम हैं और बदबू फैलती रहती है। बरसात में गड्ढों के कारण सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद सफाई और सड़क व्यवस्था का यह हाल चिंताजनक है। विभाग को इसकी नियमित निगरानी करनी चाहिए। - बीपी सिंह, एचआर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें