काशीपुर। बसों में अब रबड़ चढ़े टायर नहीं लगाए जाएंगे। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से काशीपुर डिपो को बसों के लिए नए टायर मिल गए हैं।काशीपुर डिपो से करीब 48 बसों का संचालन होता है। डिपो में टायरों की कमी होने पर मुख्यालय से नए टायरों की मांग की गई थी। अब काशीपुर डिपो को नए टायर मिले गए है। सभी रूटों की बसों में नए टायर लगाए जा रहे है, ताकि हादसों से बचा जा सके। डिपो के सीनियर फोरमैन मोहम्मद यामीन ने बताया कि डिपो के पास पर्याप्त मात्रा में नए टायर मौजूद है। जिन बसों में रबड़ चढ़े टायर लगे है, उनके टायर बदलकर नए टायर लगाए जा रहे हैं। इधर, रोडवेज की कई बसें अपनी निर्धारित आयु व किलोमीटर पूरे कर चुकी हैं। टायरों की उम्र भी समाप्त हो चुकी है।