फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक व महिला की मौत

Wed, 18 Oct 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर महिला और युवक की मौत हो गई। दोनों के शव रेलवे ट्रेक पर पड़े मिले। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रम्पुरा स्थित रेलवे क्रॉसिंग से सौ मीटर दूर रेलवे ट्रेक पर शव पड़ा है। सूचना पर कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ मौके पर पहुंच गए। शव क्षत-विक्षत था।

मृतक की आयु करीब 35 वर्ष आंकी गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी दिनेश ने बताया कि रामनगर से दिल्ली जाने वाली रात्रि कालीन ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


उधर, आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम कचनाल गुंसाई में बुधवार पूर्वाह्न एक महिला का शव मिला। मृतक की शिनाख्त रीमा (25) पत्नी संतोष निवासी केशवपुरम के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि महिला काशीपुर से काठगोदाम जाने वाली ट्रेन संख्या 55303 की चपेट में आई है। आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया घटनास्थल से मृतका के कुंडल आदि बरामद किए गए हैं। घटना की जांच की जा रही है। उसके परिजन बाहर हैं, जिन्हें बुलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें