फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कार से अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। पुलिस ने समाला के पास नाके के दौरान एक वाहन से शराब की पांच पेटी पकड़ी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम मंगलवार रात करीब एक बजे समाला के पास नाके पर थी। इस दौरान पुलिस ने कार एचपी 10 ए 6365 को रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से अंग्रेजी शराब की पांच पेटी मिली। पूछने पर वाहन में सवार व्यक्ति होशियार सिंह, निवासी कांसाकोटी शराब संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने वाहन को शराब सहित कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि आरोपी अवैध रूप से रात के समय वाहन में शराब रोहड़ू की ओर ला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें