फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने छापा मारकर घर से पकड़ी शराब

Sat, 22 Apr 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
शराब का विरोध करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंपुरा क्षेत्र के घरों में अवैध रूप से बिकती शराब से तंग महिलाओं ने शुक्रवार को खुद ही माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने एक घर पर धावा बोलकर तीन कट्टे शराब बरामद कर शराब तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने कई और घरों में भी छापा मारा, लेकिन वहां शराब नहीं मिली।
विज्ञापन


बता दें कि रंपुरा के कई घरों में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार किया जाता है। कुछ दिन पूर्व एसएसपी डा. सदानंद दाते ने रंपुरा के दो घरों में छापा मारकर अवैध शराब जब्त भी की थी। रंपुरा चौकी पुलिस की हीलाहवाली के चलते शराब माफिया फिर सक्रिय हो गये। तीन दिन पूर्व क्षेत्र की महिलाओं ने कोतवाली का घेराव कर शराब माफियाओं की गिरफ्तार की मांग उठाई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए एएसपी मंजूनाथ टीसी ने क्षेत्र की एक महिला को शराब समेत गिरफ्तार कर लिया था। 

शुक्रवार को महिलाओं ने खुद बीड़ा उठाते हुए काली मंदिर के पास एक घर में छापा मारा, तो वहां गड्ढे में रखी तीन कट्टे कच्ची शराब बरामद हुई, जिस पर महिलाओं ने शराब बेचने वाले लल्ला को दबोचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रमेश चंद्र तिवारी ने शराब को कब्जे में लेने के बाद लल्ला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान महिलाएं पुलिस को साथ लेकर कई घरों में दबिश देने पहुंची, लेकिन वहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। छापा मारने वाली महिलाओं में रामवती, रामप्यारी, सावित्री, नंदा देवी, रानी देवी, नन्ही, चंद्रकली, सुनीता, हीरा देवी, जग्गोवती आदि थी।
विज्ञापन


आबकारी टीम ने होटल में छापेमारी कर पकड़ी 248 बोतल
बाजपुर। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक एनएस मर्तोलिया ने टीम के साथ गांव बरहैनी हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित गोल्डन रेस्टोरेंट में छोपमारी की। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तलाशी लेने पर आबकारी टीम ने कमरे से 248 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की। बताते हैं कि नगर क्षेत्र के होटलों में अंग्रेजी शराब की बिक्री चोरी छिपे हो रही है। सूचना पर बरहैनी पुलिस चौकी इंचार्ज संजीव कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में पवन कुमार कांबोज, प्रमोद कुमार आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें