फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा घायल

Fri, 21 Apr 2017 11:59 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : SELF
विज्ञापन
हरदोई।
विज्ञापन

लोनार थाना क्षेत्र में बावन कस्बा के पास शुक्रवार को कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक के पीछे बेटे को गोद में लेकर बैठी महिला सड़क पर आ गिरी और दोनों घायल हो गए। जबकि बाल-बाल बचे पति ने लोगों की मदद से एंबुलेंस को बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
सांडी थाना क्षेत्र के सचाना गांव निवासी योगेंद्र की ससुराल लोनार थाना क्षेत्र के रामापुर रहोलिया गांव में है। शुक्रवार को योगेंद्र के साले सत्यप्रकाश के बेटे का मुंडन संस्कार था। मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए सुबह पत्नी रामदेवी (30) और बेटे रिषी (3) के साथ वह बाइक से निकला था।
विज्ञापन


रास्ते में बावन कस्बा के निकट पीछे से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक बेकाबू हो गई। इससे रामदेवी व बेटा रोड पर गिर गए और बाइक कुछ दूरी पर जाकर संभली। बाइक से उतरे योगेंद्र ने जब पीछे देखा तो सिर के बल गिरने से रामदेवी को गंभीर चोटें आई थीं। जबकि रिषी को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


योगेंद्र बाल-बाल बच गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से मां-बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें