फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचला, मौत

Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 गांव इटव्वा गऊ घाट तिराहे पर तरबूज खरीद रही अधेड़ महिला को खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भड़के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव को पुलिस चौकी परिसर में रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों ने खनन से भरी ट्राली को खाली करने, चालक की गिरफ्तारी न होने, मुकदमा दर्ज करने को लेकर पुलिस को जमकर खरी खोटी सुनाई। देर शाम छह से साढे़े सात बजे तक पुलिस चौकी में हंगामा रहा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव बैंतखेड़ी फसिया कालोनी निवासी नथिया देवी (45) पत्नी राम सिंह गांव इटव्वा गऊघाट तिराहे पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास लगे फड़ पर तरबूज खरीद रही थी। तभी खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। नथिया देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तरबूज बेचने वाले सहित दो लोग चोटिल हो गए। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मौका पाकर चालक फरार हो गया।

एसएसआई अरुण कुमार, एसआई एके धनकड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के तेवर देखकर पुलिस ने शव को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव को पुलिस चौकी में रखकर परिजनों और ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक खूब हंगामा काटा। चौकी इंचार्ज योगेश दत्त ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने, आरोपी चालक की गिरफ्तारी करने का भरोसा दिया। जिस पर ग्रामीण शव को घर ले गए।  
विज्ञापन


मौत की खबर से बेहोश हो गए बच्चे 
 सड़क हादसे में नथिया देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था। दो बच्चे रोरोकर बेहोश हो गए। मृतका के आठ बच्चों में छह लड़कियां और दो लड़के है। जिसमें एक पुत्री और दो पुत्रों की शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें