फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फर्जी आईडी से अभद्र मेसेज भेजने वाली महिला गिरफ्तार 

Sun, 30 Jun 2019 11:43 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
facebook frauds
विज्ञापन

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अभद्र मेसेज भेजने के मामले में साइबर सेल की जांच के आधार पर एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लवली चौहान लखनऊ सचिवालय में चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विशेष सचिव की निजी सचिव बताई जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि ग्राम उमरपुर निवासी डॉ. सुमित चौहान पुत्र गजेंद्र सिंह ने बीती 11 जून को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अन्य लोगों को गालीगलौज और अभद्र मेसेज भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में साइबर सेल को जांच सौंपी थी।

कोतवाल ने बताया कि साइबर सेल ने फेसबुक के लीगल मैनेजर को पत्र भेजकर उक्त फेसबुक अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी थी। इसमें फेसबुक की ओर से बताया गया कि एक मोबाइल नंबर से दो फेसबुक आईडी चल रही हैं। बताया कि जांच रिपोर्ट में दो महिलाओं के नाम सामने आए। मामले की जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्य के आधार पर ग्राम दहलावाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर (यूपी) निवासी लवली चौहान को पुलिस ने पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया। 
विज्ञापन


यहां पूछताछ के दौरान अपना आपा खो बैठी आरोपी लवली ने महिला कांस्टेबल से अभद्रता कर दी। मौके पर मौजूद एसएसआई ललित मोहन जोशी समेत अन्य लोगों ने कांस्टेबल को आरोपी महिला से छुड़ाया। कोतवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर साइबर सेल की जांच रिपोर्ट में फर्जी आईडी बनाकर अभद्र मेसेज भेजने पर दोषी पाई गई लवली चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें