फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गौवंशीय पशु चोरी कर वध किए जाने पर ग्रामीण भड़के

Fri, 10 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करों द्वारा गौवंशीय पशु चोरी कर वध किए जाने से आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों के साथ ही ग्रामीणों ने कुंडा थाने में हंगामा काटकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पहुंचे जसपुर एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की तड़के करीब तीन बजे कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर, किलावली निवासी प्रेमप्रकाश के दो गौवंशीय पशुओं को पशु तस्कर वाहन में डालकर ले गए। आहट होने पर प्रेमप्रकाश जाग गया। जांच करने पर दो पशु गायब थे। इस पर प्रेमप्रकाश ने शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने किलावली के ग्राम प्रधान गोविंद सिंह के साथ वाहन से निकल रहे तेल को देखकर उसका पीछा किया। इसी बीच दिल्ली से आ रहे एक युवक ने बताया कि उसने एक छोटा हाथी ग्राम सरवरखेड़ा में जाते हुए देखा। इस पर ग्रामीण गांव में कय्यूम और याकूब के घर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ देखते ही दोनों वहां से खिसक लिए। ग्रामीणों ने वहां चोरी हुए पशुओं की चार पैर बरामद कर पुलिस को सौंप दिए। पैर बरामद होने के बाद आक्रोशित ग्रामीण कुंडा थाने पहुंच गए और हंगामा काटते हुए गेट पर धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि क्षेत्र से आए दिन पशुओं की चोरी हो रही है और पुलिस पशु तस्करों को शह दे रही है। उन्होंने शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरना स्थल पर पहुंचे जसपुर एसडीएम विनीत कुमार के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
इधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर  मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, आदेश चौहान, शीतल जोशी, दौलतराम गुंबर, इंद्र सिंह, चरन सिंह, मनोहर सिंह, अर्जुन सिंह, दलविंदर सिंह, प्रेम सिंह, रवि साहनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें