फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप बना दो समुदाय के बीच फसाद

Tue, 17 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्स एप पर भेजे गए एसएमएस को लेकर दो समुदाय के बीच तनाव हो गया। इस मामले को लेकर एक समुदाय के लोगों ने थाने में हंगामा काटा। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने आरोपी युवक उसके पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना परिसर में दो नेता भिड़ गए। जिन्हें बमुश्किल शांत किया।  
विज्ञापन

 तनाव को देखते हुए आसपास के थानों से पुलिस फोर्स बुलाई गई है। सोमवार देर रात केलाखेड़ा निवासी एक युवक ने व्हाट्स एप पर एक एसएमएस भेज दिया। ग्रुप में एक समुदाय के युवक ने उक्त एसएमएस को समाज के लोगों को दिखाया। लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए थाने में पहुंचकर हंगामा काटा। खबर मिलते ही सीओ राजीव मोहन, बाजपुर कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा, केलाखेड़ा थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मय फोर्स के मौके पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पर आ धमके जिन्हें पुलिस और गणमान्य लोगों ने समझाकर शांत कर वापस भेज दिया। सीओ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक उसके पिता और उसके भाई को थाने में बैठाकर पूछताछ की जा रही है। इधर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शफी, पूर्व अध्यक्ष हामिद हुसैन, शाहेरुम टोनी पठान, अकरम खा, यादराम आदि थे। थाना परिसर में कांग्रेसी नेता हामिद हुसैन और सपा नेता टोनी पठान के बीच गहमा गहमी हो गई। पुलिस ने समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें