फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी आरोपी तमंचे समेत दबोचा

Tue, 26 Sep 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
काशीपुर पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट समेत करीब दर्जन भर आपराधिक मुकदमों में लिप्त मुरादाबाद के एक इनामी बदमाश को काशीपुर पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद (यूपी) के थाना भोजपुर भंडेलों वाली मस्जिद निवासी सदाकत पुत्र शराफत के खिलाफ मुरादाबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, डकैती, चोरी हत्या के प्रयास समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह भोजपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। 2017 में मुरादाबाद पुलिस ने उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। सोमवार को कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ ने सदाकत को स्टेडियम तिराहे के पास से 315 बोर के एक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। सदाकत ग्राम कचनाल गाजी में अपने रिश्तेदार के घर रह रहा था।  

एक साल से फरार आरोपी को दबोचा
 पशु क्रूरता एवं गोवंश संरक्षण अधिनियम में निरुद्ध आरोपी को कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 3 जून 2016 को रामनगर रोड पर कार में ले जायी जा रहीं तीन गायों को मुक्त कराया था। चालक कार संख्या (डीएल/4सी-आर 6680) छोड़कर फरार हो गया था। विवेचना के दौरान जनपद मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी हाजी नसीम पुत्र मोहम्मद उमर का नाम प्रकाश में आया था। सोमवार को पुलिस ने उसे प्रतापुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


5.20 ग्राम स्मैक समेत एक गिरफ्तार  
काशीपुर। बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने शमीम उर्फ फ्रूटिया को 5.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। 
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला लक्ष्मीपुरपट्टी नियाज नगर निवासी शमीम उर्फ फ्रूटिया पुत्र अब्दुल वाहिद लंबे समय से ड्रग्स के धंधे में सक्रिय है। एक माह पूर्व भी पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक बरामद की थी। एसएसआई बीसी रमोला ने बताया कि जेल से छूटने के बाद शमीम ने दोबारा स्मैक का धंधा शुरू कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जयपाल सिंह ने उसे 5.20 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 हजार रुपये से अधिक बताई गई है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें