फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरफ्तार, छह बाइकें बरामद

Tue, 18 Jun 2019 12:15 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
कुंडा थाना पुलिस की हिरासत में वाहन चोर।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुंडा थाना पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार करते हुए रामनगर और काशीपुर समेत अन्य स्थानों से चोरी की गई छह बाइकें बरामद की हैं। आरोपी के पिता और भाई हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं। ग्राम गढ़ीनेगी निवासी अरुण कुमार पाहवा ने दो दिन पूर्व कुंडा थाने में बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


16 जून को कुंडा थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम गढ़ीनेगी रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने ग्राम दुर्गापुर किलावाली निवासी हरपाल सिंह को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी डेढ़ दर्जन से अधिक बाइकें चोरी कर चुका है। उसकी निशानदेही पर छह बाइकें बरामद की गई हैं।

इनमें से एक बाइक (यूके04टी/6979) चिल्किया (रामनगर) निवासी दीपक मेहरा, एक बाइक मोहल्ला लाहोरियान काशीपुर निवासी मो. रफी, और एक बाइक गढ़ीनेगी निवासी अरुण पाहवा की भी है।  इसके अलावा चोरी की एक अन्य बाइक काशीपुर की है। वहीं, दो अन्य बाइकों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि 27 अक्तूबर 2017 को ग्राम रामजीवनपुर में नवलपुर निवासी रंजीत सिंह की हत्या के आरोप में हरपाल के पिता कुलवंत सिंह और भाई सतपाल सिंह हल्द्वानी जेल में बंद हैं। बीमार मां की दवा और नशे की लत को पूरा करने के लिए वह वाहन चोरी कर बेचता है। इधर, पुलिस ने दीपक और मो. रफी की तहरीर पर भी हरपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम में कुंडा प्रभारी मोहन पांडे, एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र राणा, मनमोहन, हरीश कुमार आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें