फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बेटे बोले, तीन भाइयों ने मां को मार डाला!  

Wed, 02 Jan 2019 12:22 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रुद्रपुर में मृतका गंगा देवी का पंचनामा भरती पुलिस।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संपत्ति को लेकर बेटों के बीच उपजे विवाद ने एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसकी अर्थी को श्मशान की बजाय पोस्टमार्टम हाऊस भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतका के पांच बेटों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें से दो बेटों ने अपने भाइयों पर मां की हत्या करने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


मूल रूप से बलिया (यूपी) की रहने वाली गंगा देवी (82) ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के फुलसुंगा गांव में बेटे ओमकार नाथ तिवारी, अजीत कुमार तिवारी और शत्रुघ्न तिवारी के साथ रहती थी। गंगा देवी के दो बेटे ईश्वर दत्त तिवारी और राजदेव लखनऊ में रहते हैं। कुछ समय पूर्व से पांचों भाइयों के बीच गंगा देवी के नाम से दर्ज बलिया और फुलसुंगा की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

सोमवार रात गंगा देवी का निधन हो गया। मंगलवार को जब ओमकार, अजीत और शत्रुघ्न मां के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि उनके बड़े भाई ईश्वर दत्त और राजदेव भी घर पहुंच गए। यहां ईश्वर दत्त और राजदेव ने तीनों भाइयों पर मां की हत्या करने की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर डाली। हंगामा बढ़ने पर सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने मृतका के बेटों की मांग पर अर्थी पर रखे गंगा देवी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जीबी जोशी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


भाईयों के विवाद में एक रिश्तेदार भी शामिल 
मृतका गंगा देवी के बेटों के बीच चल रहे जमीनी विवाद में उनके एक रिश्तेदार का नाम भी पुलिस जांच में आ रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जमीन को लेकर मृतका के बेटों का उनके एक रिश्तेदार से भी विवाद चल रहा है। असलहों के लाइसेंस को लेकर भी दोनों के बीच पहले विवाद हो चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें