फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में शिक्षामित्र और बेटी की मौत

Thu, 19 Jul 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतका अफजलगढ़ के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा मित्र थीं। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के ग्राम खैरुल्लापुर निवासी निधि (31) पत्नी विपिन चौहान अफजलगढ़ नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शिक्षामित्र थीं।

बुधवार को वह अपनी पांच वर्षीय बेटी गुनगुन को स्कूटी पर लेकर स्कूल जा रही थीं। रास्ते में भूतपुरी रोड पर ग्राम नादेही से आगे सामने से आ रही वन विकास निगम के आरएम की स्कॉर्पियों ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो के चालक केसी पंत पुत्र भवानीदत्त निवासी ग्राम पंपापुरी रामनगर को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।   

पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना जसपुर और रेहड़ पुलिस को दी। आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद दोनों प्रदेशों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करने स्थान पर सीमा विवाद में उलझ गई। यूपी पुलिस उत्तराखंड की सीमा पर हादसा होने की बात कहती रही, जबकि उत्तराखंड की जसपुर पुलिस घटना स्थल को यूपी में बताती रही।
विज्ञापन


पुलिस की इस हरकत पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। जसपुर विधायक आदेश चौहान मौके पर पहुंचे और उनके हस्तक्षेप पर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उत्तराखंड की जसपुर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नादेही चौकी प्रभारी रविंद्र बिष्ट ने बताया घटना की तहरीर पुलिस को मिल गई है।

उधर प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पहले रेहड़ पुलिस ने पंचायतनामा भरना शुरू कर दिया था लेकिन पोस्टमार्टम बिजनौर की बजाय काशीपुर में कराने की मांग उठने लगी। मुकदमा दर्ज कराने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजे गए। 

बच्ची के उपचार को ले गया स्कॉर्पियो चालक 
जसपुर। हादसे के बाद स्कॉर्पियों चालक केसी पंत घायल बच्ची को उठाकर एक ट्रक चालक की मदद से निजी अस्पताल में उपचार कराने पहुंच गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें