फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार और बाइक समेत बदायूं के दो युवक गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की कार और बाइक बरामद की है। उनके पास से दो तमंचे भी बरामद हुए। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार रात रंपुरा चौकी प्रभारी गोपाल मठपाल को किच्छा रोड पर वैगनार कार में दो संदिग्ध युवकों की सूचना मिली। उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवकों से कार के कागजात मांगे तो वे कागजात नहीं दे पाये। 

कार की तलाश ली गई तो उसमें 315 बोर के दो तमंचे बरामद हुए, जिसके आधार पर मठपाल दोनों को गिरफ्तार कर चौकी ले आये। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम ग्राम मोगर कुंवरपुर थाना बदायूं (यूपी) निवासी गिरीश पुत्र लालाराम और ग्राम खानपुरा लोपी नगला दाते बदायूं बताया। 
विज्ञापन


कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने वैगनार कार हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र से और बाइक बदायूं की एक कॉलोनी से चुराई थी। उनकी निशानदेही पर बाइक भी बरामद कर ली गई। वाहन को चुराने के बाद दोनों चोरी के वाहन को कहीं छुपाने के बजाय उसी में घूमकर दूसरे वाहन की रैकी करते थे। 

कोतवाल तुषार बोरा का कहना है पकड़ गये दोनों युवक बदायूं से संचालित होने वाले वाहन चोर गिरोह के सदस्य है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनसे गिरोह के और सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें