फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

Wed, 13 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कालोनी में सवा दो एकड़ सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया। प्रशासन को इसकी भनक लगने पर बुधवार को उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच जमीन को कब्जा मुक्त कराया। उन्होंने सरकारी भूमि पर बनी चाहरदीवारी को जेसीबी से ढहा दिया। एसडीएम ने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

  शहर की एक कालोनी में खाता संख्या 614 के खसरा संख्या 453/2 रकवा 0.949 हेक्टेयर (सवा दो एकड़) भूमि सरकारी है। जिस पर पिछले कई सालों से कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में प्रशासन ने तीन बार जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया। पटवारी राजकुमार के अनुसार बीती 8 मई को ग्राम भसरा पीलीभीत निवासी त्रिलोचन सिंह ने जमीन पर कब्जा कर चाहर दीवारी का निर्माण करा दिया। प्रशासन को जब इसकी भनक लगी तो बुधवार को एसडीएम भगत सिंह फोनिया राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
  उन्होंने जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए तत्काल जेसीबी बुलाकर चाहरदीवारी ढहा दी। एसडीएम ने कहा कि कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी हाल में कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक जोगा सिंह, पटवारी राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें