बेसिक शिक्षा विभाग और समर्थ फ ाउंडेशन के तत्वावधान
में शेखूपुर गांव स्थित विद्यालय में संगोष्ठी हुई। इसमें सरकारी स्कूलों
में मिलने वाली सुविधाओं के बारे बताया गया। अभिभावकों से कहा कि बच्चों को
रोजाना स्कूल भेजें।
संगोष्ठी में बीआरसी कुरारा प्रभारी मनोज
कुमार पांडेय ने कहा कि अभिभावक बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान
करने में सहयोग करें। कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई हो रही है।
उन्होंने
अभिभावकों को बच्चों को रोजाना स्कूल भेजने की नसीहत दी। कहा कि शेखुपुर
के प्राथमिक विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति ठीक रहती है, यह
विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों की सजगता का परिणाम है।
प्रधानाध्यापक
जितेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक, शिक्षार्थी और अभिभावक मिलकर प्रयास
करेंगे, तभी बेहतर सुधार हो सकता है। सहायक अध्यापक शिवदीप सिंह ने बताया
कि स्कूलों में बच्चों के सहयोग से पौधारोपण का कार्य कराया है। बच्चाें के
रोजाना स्कूल में आने से संस्कारित और शिक्षित होते हैं।
कार्यक्रम
का संचालन कर रहे देवेंद्र गांधी ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने से मानव का
निर्माण होता है। शिक्षा इंसान बनाती है। लोगों को अपने बच्चों को रोजाना
स्कूल भेजना चाहिए। इस अवसर पर स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे
में बताया।
प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार पाल ने भी अभिभावकों से
बच्चों को स्कूल जरूर भेजने को कहा। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
राजेश कुमार, विनय कुमार, दुर्गेशचंद्र, धनीराम, संतराम, संतोष, मेघराज,
रोहित, रेखा यादव, लखनलाल भी मौजूद रहे।