फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक घायल

Sat, 02 Feb 2019 12:37 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
सचिन का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फैक्ट्री में काम खत्म कर एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार दस टायरा ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना था, लेकिन ट्रक के नीचे कुचलने से उसकी जान नहीं बच पाई। बाइक पर सवार अन्य युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 

विज्ञापन


भरौनी बहेड़ी यूपी निवासी अरविंद कुमार (19) पुत्र रामधन, सचिन (18) पुत्र तेजपाल और धर्मेंद्र (26) पुत्र छत्रपाल लालपुर स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में काम करते थे। बृहस्पतिवार को तीनों की नाइट ड्यूटी थी। शुक्रवार सुबह तीनों ने ड्यूटी खत्म की और धर्मेंद्र की बाइक पर सवार होकर घर के लिए रवाना हुए।

फैक्ट्री से कुछ दूर निकलते ही पीछे से आ रहे दस टायरा ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहा धर्मेंद्र ट्रक के नीचे कुचल गया। साथ ही सचिन और अरविंद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने टेंपो से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर सचिन को रेफर कर दिया लेकिन सचिन ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। अरविंद को भी बरेली के निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


धमेंद्र का नौकरी में था पहला दिन 
सड़क हादसे में मारे गए धमेंद्र के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को धमेंद्र का नौकरी में पहला दिन था और डेढ़ वर्ष पूर्व ही उसका विवाह पूजा से हुआ था। उसकी एक बेटी भी है। शुक्रवार सुबह परिजनों ने उसे काम पर जाने से मना भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें